Point of sale in TallyPrime

Image
Point of sale in TallyPrime Point of sale in TallyPrime पोस्ट में हम जानेंगे कि Point of sale (POS) क्या है। Point of sale के advantages क्या हैं, POS invoice को टैली प्राइम में रिकॉर्ड कैसे करते हैं और payment के multiple mode में POS invoice को कैसे रिकॉर्ड करते हैं। Point of sale एक बिलिंग प्रक्रिया है। रिटेल शॉप में use होने वाले अलग अलग POS है जैसे cash register, card reader, bar-code scanner etc. POS invoice को single या multiple payment modes में रिकॉर्ड किया जा सकता है। टैली प्राइम में POS को प्रिन्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट में POS के लेनदेन की list देख सकते हैं। टैली प्राइम में configure में POS को activate करना होता है। Point of sale के advantage - Sale को calculate करने में मदद मिलती है। Cash को manage करने में मदद मिलती है। Inventory को manage करने में मदद मिलती है। Bar-code scan करने में मदद मिलती है। Inventory और sales database की query को लचीला और सरल तरीका प्रदान करने में मदद मिलती है। Product movement को track करने में मदद मिलती है। Sale date और time को track करने और rec

TallyPrime Release Notes in Hindi

 

TallyPrime Release Notes in Hindi

TallyPrime Release Notes in Hindi पोस्ट में Release 1.1.1 / 1.1.2 / 1.1.3 / 1.1.4 के बारे में जानेंगे TallyPrime Release Notes में टैली प्राइम सॉफ्टवेयर में जो updates आये हैं वह देखेंगे।

इससे पहले वाली पोस्ट में हमने Gateway of Tally Screen Components के बारे में जाना। यह पोस्ट देखने के लिये नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें -

आइये टैली प्राइम में जो new release हैं उनके बारे में जानते हैं।

Release 1.1.1

TallyPrime के Release 1.1.1 में new option नहीं हैं। टैली प्राइम में जो कमियाँ थी उनको दूर किया गया है। Release 1.1.1 में जो कमियाँ दूर की गयी हैं वह इस प्रकार हैं -

  • Tally ERP9 से TallyPrime में डाटा को migrate करते थे यानी कि Tally ERP9 में बनी हुई कंपनी को टैली प्राइम में open करते थे तो बहुत से option disable हो जाते थे। यह problem Release 1.1.1 में दूर की गयी है। 
  • TallyPrime में वाउचर के साथ Traking no, 
    Delivery note, Rejection in/out के नंबर लिंकिंग के तरह use करते थे तो वह disable हो जाते थे। Release 1.1.1 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में कंपनी को migrate करते थे तो Cost Category, Order no features disable हो जाते थे। Release 1.1.1 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में कई फीचर्स ऐसे हैं जिनको YES करने के बाद फिर से स्क्रीन पर जाने के बाद वह फीचर्स NO show होते थे। Release 1.1.1 में यह problem solve की गयी है।
Update Release 1.1.1

Release 1.1.1 को update करने के लिये license version है तो help menu में red dot show होगा। Red dot का मतलब है कि टैली प्राइम सॉफ्टवेयर में new update आ गया है।

Release 1.1.1 update करने के steps -
  • F1:help menu पर क्लिक करेंगे।
  • Upgrade option को सेलेक्ट करके enter करेंगे या कीबोर्ड से U press करेंगे या माउस से upgrade option पर क्लिक करेंगे।
Release update steps

  • यहाँ show होगा जो हम release use कर रहे हैं और new release 1.1.1 नीचे की side show होगी। new release में कौन कौन से options और features हैं उनके बारे में जानकारी यहाँ मिलेगी।
  • License version है तो download and update option show होगा उसपर click करेंगे।
  • Click करने पर तीन options show होंगे। 1. Know More - Release के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ click करना है। 2. Download from website - अगर setup फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करना है। 3. Update - direct update करना है तो यहाँ क्लिक करना है।
  • Update पर क्लिक करेंगे।
  • Update का प्रोसेस स्टार्ट हो जायेगा। टैली restart का option आयेगा यहाँ YES पर क्लिक करेंगे।
  • Update होने और restart होने के बाद एक message box open होगा यहाँ start tallyprime पर क्लिक करेंगे।
इस तरह से टैली प्राइम अपडेट हो जायेगा।

Educational version में help menu पर red dot show नहीं होता है। F1:help menu press करने के बाद F12 press करेंगे यहाँ show all releases को YES करना है।

TallyPrime Release Notes-educational version

Educational version के लिये www.tallysolutions.com/download site पर जायेंगे। यहाँ से setup file को डाउनलोड करने के बाद run करना है। Setup file को run करने के बाद latest version को use कर सकते हैं।

Release 1.1.2

Release 1.1.2 में TallyPrime की जो कमियाँ दूर की गयी हैं वह इस प्रकार हैं -
  • TallyPrime में Company split करने के बाद QR code print नहीं होता था। QR code print में प्रॉब्लम आ रही थी। Release 1.1.2 में यह problem solve की गयी है।
  • Kenya country में जो vat चलता है उसको Release 1.1.2 में update किया गया है।
Update Release 1.1.2
  • F1:help menu पर क्लिक करेंगे।
  • Upgrade पर क्लिक करेंगे।
  • License version है तो download and update पर क्लिक करेंगे।
  • Update पर क्लिक करेंगे।
  • Tally restart YES or NO option आयेगा YES पर क्लिक करेंगे।
  • Restart होने के बाद Release 1.1.2 update हो जायेगा।
Educational version के लिये www.tallysolutions.com/download site पर जायेंगे। यहाँ से setup file को डाउनलोड करने के बाद run करना है। Setup file को run करने के बाद latest version को use कर सकते हैं।

Release 1.1.3

टैली प्राइम में कुछ problems आ रही थीं उनको Release 1.1.3 में solve किया गया है। वह इस प्रकार हैं -
  • QRMP scheme ले रखी है तो टैली प्राइम से section wise JSON file को GSTR-1 में export करने में problem आ रही थी। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है। अब invoice furnishing facility का उपयोग करके एक तिमाही के पहले और दूसरे महीने के लिये B2B Invoices और Credit/Debit Notes (Registered) की JSON फाइल अपलोड कर सकते हैं।
  • TallyPrime में Simple Invoice Format में logo प्रिंट नहीं होता था। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में अगर गलती से e-invoice को cancel कर दिया तो उसको UNDO नहीं कर सकते थे। Release 1.1.3 में UNDO का option दिया गया है। यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में e-way bill generate करते थे तो ट्रांसपोर्टर का नाम नहीं आता था। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है। Release 1.1.3 update करने के बाद ट्रांसपोर्टर का नाम e-way bill पर प्रिन्ट होगा।
  • TallyPrime में Acknowledgement number को e-invoice use करके verify करते थे तो product description blank show होती थी। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में condensed format में ledger voucher की रिपोर्ट प्रिन्ट करने पर bill wise details show नहीं होती थी। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में जब एक ही nature के goods की individuals और other collectee types के लिये different rates set की होती है तो TCS rate invoice पर गलत प्रिन्ट होती थी। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है।
  • TallyPrime में cheques landscape mode में प्रिन्ट होते थे vertical mode में नहीं। Release 1.1.3 में यह problem solve की गयी है।
Update Release 1.1.3
  • F1:help menu पर क्लिक करेंगे।
  • Upgrade पर क्लिक करेंगे।
  • License version है तो download and update पर क्लिक करेंगे।
  • Update पर क्लिक करेंगे।
  • Tally restart YES or NO option आयेगा YES पर क्लिक करेंगे।
  • Restart होने के बाद Release 1.1.3 update हो जायेगा।
Educational version के लिये www.tallysolutions.com/download site पर जायेंगे। यहाँ से setup file को डाउनलोड करने के बाद run करना है। Setup file को run करने के बाद latest version को use कर सकते हैं।

TallyPrime Release Educational version setup file

Release 1.1.4

Release 1.1.4 में जो problems solve की गयी हैं वह इस प्रकार हैं -
  • TallyPrime में TCS sales invoice पर calculate हो रहा था advace receipt par TCS calculate नहीं हो रहा था। Release 1.1.4 में यह problem solve की गयी है। अब advace receipt पर भी TCS claculate कर सकेंगे।
  • Release 1.1.4 में new button, right side में introduce किया है जिससे print, export और e-mail कर सकते हैं। Right button bar से आसानी से options को use कर सकते हैं।
  • Release 1.1.4 में printing से पहले preview का option दिया है। अब टैली प्राइम में preview option को set कर सकते हैं। Direct print करने से पहले अब preview show होगा।
  • TallyPrime में पहले multi voucher printing option को use करके payments और receipts को print करते थे तो company logo print नहीं होता था। Release 1.1.4 में यह problem solve की गयी है। अब multi voucher printing option को use करके company logo को payments और receipts में print कर सकते हैं।
  • Release 1.1.4 में voucher register report में day wise ledger report ले सकते हैं। इससे daily balance में changes को देख सकते हैं।
  • TallyPrime Release 1.1.3 में License version educational mode में change हो जाता था। Release 1.1.4 में यह problem solve की गयी है।
Update Release 1.1.4
  • F1:help menu पर क्लिक करेंगे।
  • Upgrade पर क्लिक करेंगे।
  • License version है तो download and update पर क्लिक करेंगे।
  • Update पर क्लिक करेंगे।
  • Tally restart YES or NO option आयेगा YES पर क्लिक करेंगे।
  • Restart होने के बाद Release 1.1.4 update हो जायेगा।
Educational version के लिये www.tallysolutions.com/download site पर जायेंगे। यहाँ से setup file को डाउनलोड करने के बाद run करना है। Setup file को run करने के बाद latest version को use कर सकते हैं।

अगर हम check करना चाहते हैं कि टैली प्राइम का कौनसा Release है तो help menu पर क्लिक करेंगे फिर upgrade पर क्लिक करेंगे यहाँ टैली प्राइम में जो Release है वह show होगा।

TallyPrime Release Notes post में हमने देखा कि New Release  में कौन कौन से problems को solve किया है और टैली प्राइम में new release को कैसे अपडेट करते हैं।

यह पोस्ट भी देखें -

Comments

Popular posts from this blog

Backup & Restore Company Data in TallyPrime

How to Create Stock Groups in Tally.ERP9 in Hindi

How to Create, Display & Alter Group in Tally.ERP9 in Hindi