Point of sale in TallyPrime

Image
Point of sale in TallyPrime Point of sale in TallyPrime पोस्ट में हम जानेंगे कि Point of sale (POS) क्या है। Point of sale के advantages क्या हैं, POS invoice को टैली प्राइम में रिकॉर्ड कैसे करते हैं और payment के multiple mode में POS invoice को कैसे रिकॉर्ड करते हैं। Point of sale एक बिलिंग प्रक्रिया है। रिटेल शॉप में use होने वाले अलग अलग POS है जैसे cash register, card reader, bar-code scanner etc. POS invoice को single या multiple payment modes में रिकॉर्ड किया जा सकता है। टैली प्राइम में POS को प्रिन्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट में POS के लेनदेन की list देख सकते हैं। टैली प्राइम में configure में POS को activate करना होता है। Point of sale के advantage - Sale को calculate करने में मदद मिलती है। Cash को manage करने में मदद मिलती है। Inventory को manage करने में मदद मिलती है। Bar-code scan करने में मदद मिलती है। Inventory और sales database की query को लचीला और सरल तरीका प्रदान करने में मदद मिलती है। Product movement को track करने में मदद मिलती है। Sale date और time को track करने और rec

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

 

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

TallyPrime Voucher Modes in Hindi पोस्ट में टैली प्राइम में entry करते समय जो Voucher Modes use होते हैं उनके बारे में जानेंगे।

टैली प्राइम में entry करते हैं तो अलग अलग Voucher में अलग अलग Modes होते हैं। इस पोस्ट में सभी Modes के बारे में डिटेल में जानेंगे।

Voucher Mode - टैली प्राइम में Voucher में अलग अलग Mode होते हैं। किसी Voucher में दो Mode और किसी Voucher में तीन Mode होते हैं। Contra, Receipt और Payment Voucher में दो Mode होते हैं और Purchase और Sale voucher में तीन Mode होते हैं। आइये डिटेल में देखते हैं -

Contra, Receipt & Payment Voucher - इन तीनो Vouchers में दो प्रकार के Voucher Mode होते हैं।

  1. Double entry mode
  2. Single entry mode
Mode को select करने के लिये -
  • Gateway of Tally
  • Vouchers (enter press करेंगे)
  • Accounting voucher screen open होगी।
  • Ctrl+H press करेंगे या change mode पर mouse से क्लिक करेंगे।
TallyPrime - Voucher Modes in Hindi
  • Change voucher mode screen open होगी।
  • यहाँ दो option हैं। 1. Double entry 2. Single entry
TallyPrime - Voucher Modes in Hindi
  • जो Mode use करना है वह select करके enter press करेंगे।
Double entry Mode -
Double entry Mode में To & By का प्रयोग होता है। To का मतलब Cr & By का मतलब Dr होता है। Double entry Mode में Dr और Cr का प्रयोग करके भी entry कर सकते हैं। आइये exmple से समझते हैं।

Example - बैंक में 10000/- cash deposit करवाया। इसकी entry होगी -

Bank a/c dr
   To Cash a/c

Entry करने के लिए Contra voucher open करेंगे। यहाँ Accounting voucher creation screen में पहले To लिखा है इसलिए यहाँ cash a/c लिखेंगे। Amount लिखने के बाद enter करेंगे तो By लिखा हुआ आयेगा। यहाँ Bank a/c लिखेंगे।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

अगर हम To और By का प्रयोग करके entry नहीं करना चाहते हैं इसके स्थान पर Dr और Cr का प्रयोग करना चाहते हैं तो Accounting voucher creation में F12 press करेंगे पहला option आयेगा Use Cr/Dr instead of To/By during voucher entry. इस option को YES करना है। Yes करने के बाद Ctrl+A से save करेंगे।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

अब Accounting voucher creation screen पर Dr और Cr आयेगा।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

इस तरह से हम Double entry Mode में To & By और Dr & Cr जैसा चाहें entry कर सकते हैं।

Single entry Mode -
Single entry Mode में To & By और Dr & Cr नहीं होता है। यहाँ Accounts और Particulars options show होते हैं।
Bank में cash जमा करवाया इसकी entry Single entry Mode में करनी है तो Contra voucher open करेंगे। Accounting voucher creation screen में ऊपर Accounts के option में Bank a/c लिखेंगे और Particulars option में Cash a/cलिखेंगे।
Bank से cash निकलवाया इसकी entry Single entry Mode में करनी है तो Contra voucher open करेंगे। Accounting voucher creation screen में ऊपर Accounts के option में Cash a/c लिखेंगे और Particulars option में Bank a/cलिखेंगे।
Payment और Receipt voucher में Accounts option में Cash या Bank लिखेंगे और Particulars में जिस Transaction के लिए payment या receipt है वह लिखेंगे। एक example से समझते हैं।

Example - 5000/- rent दिया। इसकी entry होगी-

Rent a/c dr
  To Cash/Bank a/c

Cash दिया है तो Cash लिखेंगे और अगर Bank से दिया है तो Bank लिखेंगे।

Rent दिया इसकी entry Single entry Mode में करनी है तो Payment voucher open करेंगे। Accounting voucher creation screen में ऊपर Accounts के option में Cash या Bank जैसे payment किया है वह लिखेंगे और Particulars option में Rent लिखेंगे।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

एक और Example लेते हैं -

Example - 2000/- कमीशन मिला। इसकी entry होगी -

Cash/Bank a/c dr
   To Commission a/c

कमीशन मिला इसकी entry Single entry Mode में करनी है तो Receipt voucher open करेंगे। Accounting voucher creation screen में ऊपर Accounts के option में Cash या Bank जैसे receipt  किया है वह लिखेंगे और Particulars option में Commission लिखेंगे।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

इस तरह से Contra, Receipt & Payment voucher में Double entry Mode या Single entry Mode कोई भी सेलेक्ट करके entry कर सकते हैं। Double entry Mode में Dr/Cr या To/By का use होता है और Single entry Mode में Accounts और Particulars option का use होता है।

Purchase & Sale voucher - इन दोनों vouchers में तीन प्रकार के voucher mode होते हैं।
  • Item Invoice
  • Accounting Invoice
  • As Voucher
TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

Item Invoice - Item Invoice mode select करने पर Accounting voucher creation window में -
  • Party a/c name - यहाँ हमने जिस party से goods purchase किया है उस party का नाम लिखना है। अगर goods cash में purchase किया है तो यहाँ cash/bank आयेगा।
  • Purchase ledger - यहाँ purchase a/c आयेगा।
  • Name of item - यहाँ जो item purchase किया है उसकी detail आयेगी।
TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

Sale voucher में purchase ledger option के स्थान पर sale ledger आयेगा।  यहाँ हमें Sale a/c लिखना है।

Accounting Invoice - Accounting Invoice mode का use service को sale/purchase के लिए किया जाता है। Accounting Invoice mode select करने पर Accounting voucher creation window में -
  • Party a/c name - यहाँ जिस party को service sale की है उसका नाम लिखेंगे। Service cash में है तो cash/bank लिखेंगे।
  • Particulars - यहाँ जो service दी है उसकी detail आयेगी।
TallyPrime - Voucher Modes in Hindi

As voucher - As voucher mode में Dr और Cr लिखा हुआ आता है। यहाँ हमें ध्यान रखना होता है कि किस a/c को Dr करना है और किस a/c को Cr

इस तरह से हम अलग अलग mode select करके टैली प्राइम में voucher में entry कर सकते हैं।

TallyPrime - Voucher Modes in Hindi post में हमने देखा कि voucher mode क्या होते हैं। voucher mode कौन कौन से हैं और उसका use कैसे करते हैं यह detail में जाना।

यह पोस्ट भी देखें

Comments

Popular posts from this blog

Backup & Restore Company Data in TallyPrime

How to Create Stock Groups in Tally.ERP9 in Hindi

How to Create, Display & Alter Group in Tally.ERP9 in Hindi