Create Multiple Ledgers in TallyPrime
How to Create Multiple Ledgers in TallyPrime पोस्ट में हम सीखेंगे की टैली प्राइम में मल्टीपल लेजर कैसे बनाए जाते हैं। इससे पहले वाली पोस्ट में हमने सीखा था कि टैली प्राइम में एक समय में एक लेजर कैसे बनाया जाता है।
टैली प्राइम में एक समय में एक लेजर कैसे बनाया जाता है यह देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
How to Create Multiple Ledgers in TallyPrime पोस्ट में एक साथ कई लेजर कैसे बनाए जाते हैं यह देखेंगे। लेजर बनाते समय लेजर से संबंधित ग्रुप को चुनना होता है। लेजर किस ग्रुप के under बनता है यह देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
How to Create Multiple Ledgers in TallyPrime पोस्ट की PDF फाइल को डाउनलोड करने का लिंक पोस्ट के लास्ट में है। डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
Create Multiple Ledgers
टैली प्राइम में एक समय में एक लेजर बनाने के लिए गेटवे ऑफ़ टैली में मास्टर्स में Create ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।
टैली प्राइम में मल्टीपल लेजर बनाने के लिए गेटवे ऑफ़ टैली में मास्टर्स में चार्ट आफ अकाउंट्स ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।
Multiple Ledgers बनाने के Steps
मल्टीपल लेजर्स हम दो तरह से बना सकते हैं-
- मल्टी लेजर क्रिएशन विंडो में एक ग्रुप सेलेक्ट करके लेजर बनाना
- मल्टी लेजर क्रिएशन विंडो में ऑल आइटम सेलेक्ट करके लेजर बनाना
ग्रुप सेलेक्ट करके लेजर बनाना
- गेटवे ऑफ़ टैली में मास्टर्स में चार्ट आफ अकाउंट्स सेलेक्ट करके एंटर करेंगे।
- लिस्ट ऑफ मास्टर्स विंडो ओपन होगी यहां काउंटिंग मास्टर्स में लेजर ऑप्शन को सेलेक्ट करके एंटर करेंगे।
- लिस्ट ऑफ लेजर विंडो खुल जाएगी यहां मल्टी मास्टर पर क्लिक करें या Alt+H शॉर्टकट key press करें।
- अब मल्टी क्रिएट पर एंटर करेंगे।
मल्टी लेजर क्रिएशन विंडो खुल जाएगी। अंडर ग्रुप में वह ग्रुप सेलेक्ट करेंगे जिसके under लेजर बनाना है यहां हम Indirect Expenses ग्रुप को सेलेक्ट करेंगे।
- नेम ऑफ लेजर में ledger का नाम लिखेंगे जो कि हमें Indirect Expenses ग्रुप के under बनाना है। यहां हम Telephone Expenses, Rent etc का लेजर बनाएंगे इसलिए नेम ऑफ लेजर में पहले Telephone Expenses लिखेंगे।
- एंटर key प्रेस करेंगे। under में अपने आप Indirect Expenses आ जाएगा क्योंकि हमने ऊपर अंडर ग्रुप ऑप्शन में Indirect Expenses लिखा है फिर एंटर करेंगे।
- ओपनिंग बैलेंस अगर कोई है तो वह ओपनिंग बैलेंस वाले कॉलम में लिखेंगे और एंटर करेंगे।
- अब दूसरा लेजर जो हमें बनाना है उसका नाम लिखेंगे यहां हम Rent का लेजर बनाएंगे इसलिए Rent लिखेंगे। एंटर प्रेस करते हुए आगे जाएंगे।
- Indirect Expenses ग्रुप में हमें जो भी लेजर बनाना है उनका नाम नेम ऑफ लेजर में लिखने के बाद एंटर करते हुए आगे जाएंगे।
- सभी लेजर्स के नाम लिखने के बाद Ctrl+A शॉर्टकट key से सेव करेंगे।
अभी हमने एक ग्रुप के अंतर्गत कई लेजर बनाए। अब हम देखेंगे कि अलग-अलग ग्रुप के अंतर्गत कई लेजर कैसे बनते हैं।
All item सेलेक्ट करके लेजर बनाना
- मल्टी लेजर क्रिएशन विंडो में under group ऑप्शन में पहले से ही all item लिखा हुआ होता है। यहां पर all item ही रहने देंगे।
- नेम ऑफ लेजर में जो लेजर बनाना है उसका नाम लिखेंगे।
- under ऑप्शन में लेजर जिस ग्रुप के अंतर्गत बनाना है वह ग्रुप select करेंगे।
- ओपनिंग बैलेंस अगर है तो वह लिखेंगे।
- एंटर करते हुए दूसरा लेजर बनाएंगे।
- सभी लेजर बनाने के बाद Ctrl+A शॉर्टकट key से सेव करेंगे।
इस तरह से हम टैली प्राइम में मल्टी लेजर बना सकते हैं। लेजर बनाने के बाद यदि हम देखना चाहे की लेजर किस ग्रुप के अंतर्गत बना हुआ है, तो उसके लिए -
- गेटवे ऑफ़ टैली में चार्ट आफ अकाउंट्स में लेजर पर enter करेंगे।
- लिस्ट ऑफ लेजर विंडो आ जाएगी।
- Ledger view पर enter क्लिक करेंगे या F5 key प्रेस करेंगे।
- यहां हमें सभी लेजर दिखेंगे और वह जिस ग्रुप के अंतर्गत बने हुए हैं यह भी दिखेगा।
इस तरह से हम टैली प्राइम में मल्टी लेजर बना सकते हैं।
How to Create Multiple Ledgers in TallyPrime पोस्ट में हमने सीखा कि टैली प्राइम में कैसे मल्टीपल लेजर बनाए जाते हैं। मल्टीपल लेजर कोई एक ग्रुप सिलेक्ट करके या ऑल आइटम सेलेक्ट करके कैसे बनते हैं यह भी सीखा। हमने सीखा कि टैली प्राइम में बने हुए सभी लेजर और वह जिस ग्रुप के अंतर्गत बने हुए हैं उन्हें एक साथ कैसे देख सकते हैं।
यह पोस्ट भी देखें -
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.